boltBREAKING NEWS

नकाबपोशों ने डॉक्टर दंपत्ति को बनाया बंधक,  बंदूक की नोक पर लूट ले गए 10 तोला सोना

नकाबपोशों ने डॉक्टर दंपत्ति को बनाया बंधक,  बंदूक की नोक पर लूट ले गए 10 तोला सोना

दौसा। प्रदेश में लूट की घटनाएं दिनोंदिन बढ़ती जा रही है। अपराधी बेखौफ होने लगी है, वहीं कानून व्यवस्था पर भी सवाल उठने लगे हैं। ताजा मामला दौसा जिले का है। यहां दौसा में परिवार को चाकू और बन्दूक की नोक पर बंधक बनाकर लूट की वारदात की घटना सामने आई है। दरअसल दौसा शहर के राजमहल कॉलोनी में रविवार सुबह करीब 4 बजे अज्ञात नकाबपोश बदमाशों ने एक घर को निशाना बनाया । साथ ही घर मे प्रवेश कर परिवार के सदस्यों को चाकू व बन्दूक की नोक पर बंधक बना लिया और लूटपाट की।  
दौसा के एक निजी अस्पताल के चिकित्सक राजकुमार मीना अपने घर में पत्नी और दो बच्चों के साथ थे। इसी दौरान घर में तीन बदमाश घुसे व घर के सदस्यों के बन्दूक और चाकू कनपटी पर लगा दिए। इसके बाद बदमाशों ने घर में रखा करीब 10 तोला सोना व कुछ नकदी लूट ली। वारदात के बाद नकाबपोश लुटेरे फरार हो गया। वारदात के बाद कोतवाली पुलिस को घटना की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मौका मुआयना कर लुटेरों की तलाश में जुट गई। इस पूरी घटना में डॉक्टर राजकुमार मीणा के हाथ में चोट आई है।  
डॉक्टर की पत्नी मीना ने बताया कि तीन नकाबपोश बदमाश घर में घुसे थे। उन्होंने हाथों को टेप से बांध दिया। साथ ही परिवार के सभी सदस्यों को बंधक बना लिया। इसके बाद चाकू और बंदूक लगाकर लूट की वारदात को अंजाम दिया, जब बदमाश लूट की वारदात को अंजाम दे रहे थे। तब भी पीड़ित परिवार बदमाशों से गुहार लगा रहा था कि उनके जेवरात लूटकर मत ले जाओ।